हरिद्वार, जुलाई 29 -- Haridwar News: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस ने आरोपी हेमराज पुत्र रामपाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रोडिबेलवाला के पास से 28 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद किए। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...