हरिद्वार, जुलाई 12 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार खड़खड़ी निवासी विष्णु कश्यप के कब्जे से 22 टेट्रा पैक, मायापुर निवासी निर्मल से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब और भीमगौड़ा निवासी घनश्याम से 20 टेट्रा पैक देशी शराब तथा 19 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...