हरिद्वार, अगस्त 17 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को दो आरोपियों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए, अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 46 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल सैनी 28 वर्ष निवासी अलवर राजस्थान, हाल निवासी रोड़ीबेलवाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। साथ ही आरोपी हरवंश 26 वर्ष निवासी संभल, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी हरिद्वार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...