हरिद्वार, अक्टूबर 26 -- Haridwar News: कनखल की रविदास बस्ती में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर तीन हत्या समेत 22 मुकदमे दर्ज हैं। शिकायत के मुताबिक, वह दुकानदारों, वाहन चालकों और ठेली संचालकों से रुपये वसूलता था। विरोध करने पर धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...