हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र के लक्सर रोड ग्राम मिस्सरपुर में रविवार को स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर शिव मंदिर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में मंदिर की एक तरफ की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अन्य दीवारों में भी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिसका उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोबर की खाद भरी हुई थी। चालक लक्सर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सीधे शिव मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार टूट गई और ट्रॉली मंदिर परिसर के अंदर जा घुसी।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा...