Haridwar News: अज्ञात व्यक्ति सोने की अंगूठी लेकर फरार
हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में बुजुर्ग को बातों में उलझाकर एक अज्ञात व्यक्ति सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया। आंबेडकर नगर निवासी रमेश चंद कटारिया ने चौकी ज्वालापुर में शिकायत पत्र देकर बताया कि वह रविदास चौक की तरफ जा रहे थे। महादेव कम्युनिकेशन के पास एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर बातचीत शुरू की। इस दौरान व्यक्ति ने बुजुर्ग से चाचा को अंगूठी दिखाकर वापस लाने के बहाने से अंगूठी ले ली। इसके बाद आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर फरार हो गया। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.