Haridwar News: अज्ञात ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल
हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायल युवक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी ऑटो चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। पीड़ित के पिता ने पुलिस से अज्ञात ऑटो चालक की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.