हरिद्वार, अगस्त 14 -- Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती और बार-बार लिए जा रहे शटडाउन से परेशान ग्रामीणों का शुक्रवार को गैंडीखाता विद्युत सब स्टेशन पर गुस्सा फूट पड़ा। पीली पड़ाव ग्राम प्रधान शशि झंडवाल के नेतृत्व में गैंडीखाता, दुधाला दयालवाला, चिड़ियापुर, लाहड़पुर समेत कई गांवों के ग्रामीण सब स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली कटौती को लेकर जवाब मांगा। ग्राम प्रधान शशि झंडवाल ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और निर्धारित रोस्टिंग के रातभर बिजली बंद कर दी जाती है। सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारी शिकायतों के बावजूद आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतते हैं। उन्होंने कहा कि घरों की बिजली की तार बदलने और मीटर लगाने के नाम पर बार-बार शटडाउन लिया जाता है। जबकि प्रत्येक ट्रांसफ...