Haridwar News: अखबार विक्रेता श्यामलाल कथूरिया का निधन
हरिद्वार, अक्टूबर 18 -- Haridwar News: पिछले 18 वर्षों से अखबार वितरण से जुड़े श्यामलाल कथूरिया (68) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अखबार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने मृदुभाषी स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके बड़े बेटे गौरव और छोटे बेटे चितवन सहित परिजनों ने अंतिम संस्कार कनखल श्मशान घाट पर किया। उनके निधन पर अखबार अभिकर्ता अश्वनी शर्मा, सुभाष चंद, अनिल ठाकरल, सलीम, शौकीन, गुरमीत सिंह, जोनी और संदीप सहित स्थानीय पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.