Haridwar News: अंबरीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी सादगी और जनसेवा को किया याद
हरिद्वार, जुलाई 21 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि समारोह और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके सिद्धांत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और जीवनभर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। संजय पालीवाल और वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि उनकी सादगी, सहजता और कार्यशैली उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.