हरिद्वार, जुलाई 22 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक शराब तस्कर को 44 अवैध पव्वो अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ मनोहर भंडारी ने बताया कि सेक्टर चार लीडो क्लब के पीछे से एक शराब तस्कर चीनू प्रजापति पुत्र जगपाल प्रजापति निवासी किशन गढ़ शिव मंदिर अमरोहा हाल निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर को गिरफ्तार किया है। चीनू के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...