हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: शाहाबाद। मोहल्ला पाठकाना में श्रीरामलीला मेला समिति की ओर से 90वें वर्ष की रामलीला का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। आचार्य अभिजीत दीक्षित ने यजमान डॉ. देश दीपक मिश्रा के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। समिति के संरक्षक डॉ. मुरारी लाल गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अरोड़ा ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा ने हनुमान जी को पुष्प अर्पित किए। समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की। इसके बाद संजय, विमल वर्मा, देवी सैनी और शाहजहांपुर से आए कलाकारों ने सुंदरकांड का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नारद मोह की लीला ने मोहा मन भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा...