हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: कल्याणमल। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक रामपाल वर्मा ने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। सड़क, नाली और भवन निर्माण से जुड़ी इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कोथावां विकासखंड परिसर में विधायक रामपाल वर्मा ने बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में 495.66 लाख रुपये की लागत से आठ त्वरित विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं मिश्रिख सांसद अशोक रावत की सांसद निधि से 78.11 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की ओर से लगभग 1.52 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा इन योजनाओं के तहत वर्ष...