हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। पुलिस विभाग के थानों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरण लगाने के लिए भुगतान के बावजूद आपूर्ति नहीं होने का मामला सामने आया है। मुंबई की एक फर्म पर 52 लाख 51 हजार 672 रुपये लेने के बाद भी छह महीने तक उपकरण नहीं पहुंचाने का आरोप है। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने फर्म और उसके संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कहा है कि पुलिस विभाग ने थानों में सीसीटीवी कैमरे और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए सरकारी खरीद पोर्टल जीईएम के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की थी। इसके तहत मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित लाइट फोर्स बिल्डइम्ट लिमिटेड को आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई। विभाग ने फर्म को ऑनलाइन 52,51,672 रुपये का भुगतान कर दिया, ल...