Hardoi News: 407 शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत किया
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही चयन वेतनमांग की मांग पर सुनवाई हुई है। बीएसए प्रभात मिश्रा ने 434 शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत कर दिया है। बीएसए ने बताया कि चयन वेतनमान की स्वीकृति से पात्र शिक्षकों को उनके सेवाकाल एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वित्तीय लाभ मिलेगा। लंबे समय से वे इस प्रक्रिया के पूरे होने का इन्तजार कर रहे थे। शिक्षकों में आदेश जारी होने के बाद खुशी एवं संतोष की लहर देखी जा रही है। जनपद के 407 शिक्षकों को ग्रेड पे 4200 से 4600 और 24 शिक्षकों को ग्रेड पे 4600 से 4800 एवं तीन शिक्षकों को ग्रेड पे 4800 से 5400 स्वीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.