Hardoi News: 40 घंटे बाद मिली दर्जनों गांवों की बिजली, आपूर्ति बहाल
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: हरदोई। सांडी रोड स्थित उपकेंद्र के रारा फीडर से जुड़े करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति 40 घंटे बाद बहाल हो सकी। 19 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे बिजली कटौती के बाद सुबह 10 बजे बारिश के दौरान फीडर के दो मेन पोल गिरने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने पोलों को दुरुस्त करने और लाइन चालू करने का काम शुरू किया। करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद 21 अगस्त को शाम चार बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली न आने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.