हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: सुरसा। ग्राम तुर्तीपुर के पास माइनर में डूबे युवक का शव करीब 36 घंटे बाद शुक्रवार तड़के बरामद हो गया। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने माइनर में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। मन्नापुरवा निवासी 22 वर्षीय सचिन बीते बुधवार को चंडीगढ़ से अपने घर आया था। शाम के समय वह बाइक से तुर्तीपुर की ओर गया था। बताया गया कि तुर्तीपुर हेड के पास बाइक खड़ी करने के बाद उसने कपड़े उतारे और माइनर में छलांग लगा दी। लोगों ने उसके नशे में होने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला माइनर में डूबे युवक का सुराग हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। तेज बहाव और बढ़े जलस...