हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरदोई। जनपद में करीब 300 पंचायत मित्र सही से ग्राम पंचायत मे काम नहीं कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि सचिवों को निर्देश दिए कि वे इन पंचायत सहायकों को नोटिस जारी करें। तीन महीने के अंदर यदि पंचायत सहायक सही से काम नहीं करते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति के लिए विधिक कार्यवाही पूरी की जाए। जो पंचायत सहायक काम नहीं करेंगे उनके स्थान पर शासन से अनुमति मिलने पर दूसरे पंचायत सहायक रखे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...