Hardoi News: 30 हजार लेकर काम अधूरा छोड़ा, ठेकेदार पर रिपोर्ट
हरदोई, नवम्बर 12 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शौचालय और बाथरूम बनवाने के नाम पर 30 हजार रुपये अग्रिम लेने के बाद ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। कई बार कहने के बावजूद काम पूरा नहीं कराया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के गौरीनगर निवासी रतीन्द्रनाथ मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल 2026 में उन्होंने शौचालय और बाथरूम बनवाने के लिए ठेकेदार शिविन्द्र अस्थाना उर्फ राहुल से 60 हजार रुपये में ठेका तय किया था। काम शुरू करने से पहले ठेकेदार ने ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये अग्रिम ले लिए थे। बाकी रकम काम पूरा होने पर देने की बात हुई थी। आरोप है कि ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। कई बार कहने पर भी वह टालमटोल करता रहा और फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, 28 अक्तूबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.