हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: हरपालपुर। पिछले लगभग तीन दशक से ताले में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति बेडीजोर को आखिरकार नया जीवनदान मिल गया है। क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के साथ फीता काटकर समिति के पुनर्संचालन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने दो स्थानीय किसानों को खाद की बोरी सौंपकर वितरण व्यवस्था की शुरुआत की। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समिति के दोबारा चालू होने से क्षेत्र के किसानों को अब खाद और उन्नत बीज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार अब इन साधन सहकारी समितियों का दायरा बढ़ाकर इन्हें बहुउद्देशीय बना रही है। जल्द ही बेडीजोर समिति परिसर में किसानों की सुविधा के लिए जन औषधि केंद्र और जन सेवा केंद्र भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेडीजोर और सुलख...