हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद, विकासखंड, कृषि विज्ञान केंद्र और ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि फार्म के कृषक सभागार में होगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों के खाते में आएगी 24वीं किस्त की राशि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...