Hardoi News: 28 किसानों पर मुकदमे के विरोध में तहसील में प्रदर्शन
हरदोई, नवम्बर 26 -- Hardoi News: सवायजपुर। जमीन का मुआवजा न मिलने और 28 किसानों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सवायजपुर तहसील में प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर मुकदमा समाप्त कराने और मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर किसान यूनियन के प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट संजय पाण्डेय अजय, भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बार एसोसिएशन सवायजपुर के अध्यक्ष एडवोकेट राज प्रकाश चौहान तथा भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष नन्हें सिंह के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। नन्हें सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन चली गई, लेकिन अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला। हक की आवाज उठाने पर पाली पुलिस ने उनके समेत 28 किसानों के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.