Hardoi News: 24 घंटे से ठप बिजली, उमस से बेहाल लोग
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: बेनीगंज। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश के बाद से विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से बाधित है। बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं धान की रोपाई में जुटे किसान और ऑनलाइन पढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं भी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बेनीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग हर बार हवा और बारिश का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचता है, जबकि बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होती। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। झरोईया गांव के ग्रामीण बहादुर लाल, रामकृष्ण, मुन्नू तिवारी, गोपाल जी शुक्ला, अमित शुक्ला और गुड्डू सहित अन्य लोगों ने शासन से बिजली विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.