हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई। राशन की दुकानों पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले समय में सुविधाजनक स्थल मुहैया कराने की योजना को साकार करने में बजट न होना बाधक बन गया है। इससे कोटेदारों को भी वितरण से लेकर राशन सुरक्षित रखने के लिए भी टिकाऊ और सुरक्षित भवन का इन्तजार करना पड़ेगा। 19 करोड़ चार लाख रुपये की लागत से इस वित्तीय वर्ष में जिले भर में 225 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इससे दो लाख से अधिक कार्डधारकों को सुविधा मिलने के आसार हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि बजट मिले तो आगे काम शुरू हो सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले भर में 600 से ज्यादा राशन कोटे की दुकानें हैं। इनमें कुछ अन्नपूर्णा भवनों में, कुछ किराए के भवनों में तो कुछ कोटेदारों के आवासों व दुकानों पर संचालित हैं। अब प्रदेश सरकार राशन...