हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। कासिमपुर थाने में 2016 में दर्ज बिजली चोरी अधिनियम के एक मुकदमे से जुड़े सरकारी अभिलेख गायब होने के मामले में रिटायर दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है मुकदमे की केस डायरी और आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल नहीं किए गए। संबंधित कार्यालयों में भी अभिलेख वापस जमा नहीं किए गए। सीओ बिलग्राम की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। कासिमपुर थाने में 2016 में विद्युत अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोप-पत्र और उससे संबंधित अभियोग दैनिकी न्यायालय में प्रस्तुत की जानी थी। आरोप है तत्कालीन उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विक्रम कुमार ने इन सरकारी अभिलेखों को न्यायालय में दाखिल नहीं किया। साथ ही अभिलेख थाने या क्षेत्राधिकारी क...