हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: बेहंदर। हरदोई-उन्नाव की सीमा से गुजरी उफनाती सई नदी में मंगलवार को डूबे भाई बहन में इकरा का शव घटना के करीब 15 घंटे बाद मिला। वहीं एनडीआरफ रेस्क्यू टीम ने फजल के शव को करीब 23 घंटे बाद बरामद किया। शवों के मिलने के बाद पूरा परिवार बदहवास है। कासिमपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में मंगलवार की शाम तीन बजे मकमूल के 12 वर्षीय पुत्री इकरा व 10 वर्षीय फजल नदी में नहाने गए थे। बढ़े जल स्तर से उफनाई सई नदी में दोनों डूब गए लेकिन शव बरामद नहीं हो पाए। घटना के बाद से ही कासिमपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतार दिया लेकिन सफलता नहीं मिली। रात का अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया। लेकिन ग्रामीण नदी के किनारे टकँटकी लगाए रहे...