हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। करीब 15 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिलग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई 2015 को बिलग्राम कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी राधेश्याम यादव पुत्र फागू निवासी ग्राम भटगवां, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक...