हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: बावन। पावर हाउस बावन में पानी भर जाने के कारण पिछले 4 दिनों से सप्लाई बंद है। सोमवार को उपजिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेमशंकर सिंह ने पावर हॉउस पहुंचकर पानी निकलवाने का प्रयास किया फिर भी सप्लाई नहीं शुरु हो सकी। पावर हॉउस में संचालित बिजली थाने के चारो तरफ भी पानी भर गया था पावर हॉउस में पानी भर जाने से 115 गांव में 90 घंटे से बिजली नहीं पहुंच सकी। इस वजह से इन्वर्टर जवाब दे गए। पावर हाउस परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण के साथ महत्वपूर्ण विद्युत केबल के पास भी पानी भर गया। इसके चलते विद्युत सप्लाई ठप कर दी गई थी। बावन, जगदीशपुर, निजामपुर, मुजाहिदपुर, कमालपुर, सैतियापुर तक विद्युत सप्लाई होती है। लेकिन विद्युत उपकरण और केबल पानी में डूबे होने से सप्लाई नहीं हो...