Hardoi News: ....मरने के बाद सब पे बराबर जमीन है
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: पिहानी। पूर्व चेयरमैन सईद खां की याद में उनके आवास पर मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज से आए शायरों ने अपने कलाम प्रस्तुत किये। इस दौरान हाफिज सलीमुल्लाह को उनके नातिया काव्य संग्रह के लिए सम्मानित भी किया गया। मुशायरे की शुरुआत नात ए पाक से हुई। अध्यक्षता शायर अज्म शाकरी और संचालन आसिम काकोरवी ने किया। राशिद राहत ने मरने से पहले कोई भी कितनी खरीद ले, मरने के बाद सब पे बराबर ज़मीन है। पढ़कर वाहवाही लूटी। विकास सहाय ने कली में तेरी नजाकत दिखाई देती है। तेरी ही फूल में नकहत दिखाई देती है। शेर सुनाया। सलमान जफर ने नाराज इक पड़ोसी जनाजे में आ गया, सिलवट इक और मेरे कफन से निकल गई। सुनाकर समा बांध दिया। मुशायरे में सत्यम रोशन,दावर रजा,मोहन मुन्तजिर आदि ने भी अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम आयोजक चेयरमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.