Hardoi News: 'चालक और परिचालक का चरित्र सत्यापन कराएं'
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला विद्यालय एवं परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों के वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित किए जाएं। प्रत्येक विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस हो। स्कूल वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। वाहनों का संचालन केवल प्रशिक्षित एवं अनुभवी चालकों द्वारा किया जाए तथा चालक एवं परिचालक का चरित्र सत्यापन भी समय से कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.