हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: शाहाबाद। उधरनपुर स्थित रामलीला मेला पांडाल में जारी रामलीला महोत्सव मंच पर भगवान श्री राम और केवट के बीच हुए मार्मिक 'केवट संवाद' की लीला का मंचन अत्यंत भावपूर्ण अंदाज़ में किया गया। इस अलौकिक प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय दर्शक उपस्थित रहे। ​मंचन के दौरान दर्शाया गया कि 14 वर्ष के वनवास मार्ग पर जब प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी गंगा तट पर पहुंचते हैं तो नदी पार करने के लिए केवट से नाव की मांग करते हैं। इस पर केवट अनन्य भक्ति भाव से प्रभु के चरण पखारने की हठ रखते हुए कहता है कि 'आपके चरणों की धूल से पत्थर की शिला भी नारी बन गई थी, ऐसे में बिना पांव धोए मैं आपको नाव पर नहीं बिठा सकता। केवट के इस निश्छल प्रेम और अनन्य भक्ति को देखकर प्रभु श्री राम मुस्कुराते हुए उन्हे...