हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: माधौगंज। थाने में तैनात रहे होमगार्ड विनोद गुप्ता की सेवानिवृत्त को लेकर विदाई समारोह में उपजिलाधिकारी नन्हेराम ने माल्यापर्ण करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त एक प्रक्रिया है जिससे कर्मचारी और अधिकारी को गुजरना पड़ता है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज, कम्पनी कमांडर समेत साथियों ने अंगवस्त्र, रामायण समेत स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। होमगार्ड विभाग के बीओ ओम त्रिपाठी,कम्पनी कमांडर शिवशंकर तिवारी, संगठन के सतेन्द्र कुमार शुक्ला, अभिमन्यु तिवारी, नरेन्द्र कुमार, राजकुमार समेत सिपाही व स्टॉफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...