हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: संडीला। संडीला कस्बे में नई तहसील के पीछे स्थित एक होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार युवक और चार युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कुछ आपत्तिजनक सामान मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, बरामद सामान के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस होटल में आने-जाने वाले लोगों और वहां संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि होटल से चार युवक और चार युवतियां मिली हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की ...