हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: हरदोई। हिन्दू एकता समिति ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें जिलाध्यक्ष रामशरन गुप्ता, पूनम, रामसागर, विनीत, हरिओम आदि ने कहा कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयों व समाज के भविष्य से सीधे जुड़ी हुई है। यूजीसी से संबंधित किसी भी नई व्यवस्था या प्रस्तावित परिवर्तन का प्रभाव देश की शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता, पारदशिर्ता व समान अवसरों पर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी बड़े नीतिगत परिवर्तन को लागू करने से पहले पूर्व शिक्षाविदों, विश्वविद्यालय, शिक्षकों, विद्याथिर्यों व विभिन्न सामाजिक संगठनों से व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...