हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहे के पास मंगलवार शाम ओवरटेक करते समय दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया। गंभीर हालत में एक घायल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। माधौगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा गांव निवासी रामशंकर बाइक से काम के सिलसिले में बांगरमऊ जा रहे थे। वहीं, लक्ष्यीपुर निवासी सूरज अपने गांव के साथी अंशु के साथ मल्लावां आ रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे गौरी चौराहे के पास ओवरटेक करते समय दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Banka News: मजदूरी कर घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, दो जख्मी हादसे में रामशंकर, सूरज और अंशु घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु चंद्र...