हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां-कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मोहल्ला बंदीपुर निवासी संदीप प्रजापति साथी काजी टोला निवासी आकाश के साथ सोमवार भोर में बाइक से मिक्सर मशीन पहुंचाने जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे से पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी मल्लावां पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप प्रजापति की मौत हो गई, जबकि आकाश को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर परिज...