Hardoi News: हल्की बारिश के बाद उमस ने निकाला पसीना
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। जिले में गुरुवार को हल्की बारिश के बाद मौसम ने करवट ली, लेकिन बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन इसके बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस हावी हो गई। पसीने से तरबतर लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 82 प्रतिशत रही, जबकि शाम तक यह बढ़कर 86 प्रतिशत पहुंच गई। वातावरण में नमी अधिक होने से बारिश के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। कई क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.