हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: हरदोई। बेनीगंज थानाक्षेत्र में हत्याहरण मेले के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने प्रत्येक शनिवार और रविवार को भारी वाहनों के लिए साप्ताहिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सड़क हादसों की रोकथाम और प्रमुख मार्गों पर जाम से बचाव के लिए चार स्थानों पर भारी और बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मीनाबाजार चौराहा से कोथावां की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को मीनाबाजार चौराहे पर रोका जाएगा। कोथावां से चौकी कल्याणमल की ओर जाने वाले भारी वाहनों का भी कोथावां पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रतापनगर चौराहे पर बघौली से बेनीगंज की ओर आने वाले बड़े और भारी वाहनों को रोका जाएगा। इसी तरह संडी क्षेत्र के इमलिया बाग तिराहे से कोथावां मार्ग पर भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...