हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरियावां। अब्बुलबारी गांव में तीन दिन से लापता किसान का शव मंगलवार दोपहर गांव के पास सई नदी में उतराता मिला। सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के रामसनेही रविवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे पर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। सोमवार को पत्नी किरण ने हरियावां थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पूर्व दिशा में लगभग 150 मीटर दूर सई नदी में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान रामसनेही के रूप में की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...