हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरियावां, संवाददाता। हरियावां स्थित डीसीएम श्रीराम चीनी मिल में मंगलवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। आबकारी व मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख बावन धर्मेंद्र सिंह और चीनी मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इस मौके पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि किसानों के गन्ने की अधिकाधिक खरीद और समय से भुगतान सुनिश्चित करना चीनी मिल कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे गन्ने की खेती से अपनी तरक्की कर सकें। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन किसान हितों को लेकर गंभीर हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अजबापुर चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ, विधि-व...