हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरपालपुर। ​खरगपुर मजरा खसौरा गांव निवासी सुरजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 25 सितंबर की शाम करीब 7:15 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। आरोप था कि तभी गांव के ही सुधीर, अवनीश उर्फ मक्कू, राहुल, संतोष समेत चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की थी और विरोध करने पर सुधीर ने लोहे की रॉड से तथा अन्य ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था, जिससे सुरजीत बेहोश होकर गिर पड़ा था। बीच-बचाव करने आए उसके पिता जोगेंद्र, मां मीना देवी और बहन उपासना के साथ भी मारपीट की गई थी तथा जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट, चार के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। प्रभारी निरीक्षक...