हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: मल्लावां। मेहंदी घाट के पास शुक्रवार को गंगा नदी की झील में एक किशोर का शव उतरता मिला। शव की शिनाख्त अरवल थाना क्षेत्र के चौसार निवासी नारद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौसार गांव निवासी 15 वर्षीय नारद पुत्र गोविंद सोमवार को अपने दोस्त 17 वर्षीय ऋषि और शिवम के साथ कुसुमखोर में गंगा स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी में फिसलने से तीनों डूब गए थे। शिवम को बचा लिया गया था पर नारद और ऋषि का पता चल गया था। पुलिस, गोताखोर, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी थीं। शुक्रवार को पांचवें दिन मेहंदी घाट के पास गंगा की झील में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त नारद के रूप में की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गय...