हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: हरपालपुर। बांसी गांव में रक्षाबंधन पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 65 वर्षीय शकुंतला देवी उर्फ शीतला की छत से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन सावन पूर्णिमा पर शकुंतला देवी को गंगा स्नान कराने की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान वह छत पर फैले कपड़े उठाने गईं। कपड़े लेकर लौटते समय जीने पर अचानक पैर फिसलने से वह सिर के बल नीचे आ गिरीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति दिनेश की बीते 25 जुलाई को बीमारी से मौत हुई थी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सीलन खाया मकान गिरा, सामान दबकर नष्ट परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि इस हादसे ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया। मृतका अपने पीछे पांच बेटो...