हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: हरपालपुर। रानीखेड़ा गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके जहरीला पदार्थ खाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। रानीखेड़ा गांव निवासी जगतराम खेतीबाड़ी करते हैं। उनका कहना है कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी मधु मंगलवार रात करीब नौ बजे खाना खाकर चारपाई पर लेटी थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और मुंह से झाग आने लगा। उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मधु को मृत घोषित कर दिया। मधु की शादी तीन साल पहले हुई थी। वह नौ महीने की गर्भवती थी। उसका मायका बावन कोतवाली क्षेत्र के रहुलिया गांव में है। थाना प्रभारी संदीप शुक्ला ने बुधवार को बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है...