हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के दौरान अनधिकृत रूप से खान-पान सामग्री बेचने वालों के खिलाफ रेलवे ने निगरानी तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार शाम हरदोई स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रथम अंबुज मिश्रा के नेतृत्व में जांच के दौरान प्लेटफार्म पर एक स्थान से 216 बंद पानी की बोतलें बरामद हुईं। बोतलों पर किसी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं ली। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उन्हें कब्जे में लेकर बुकिंग सुपरवाइजर के सुपुर्द कर दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों के आने-जाने के दौरान प्लेटफार्म पर बिना अनुमति खान-पान सामग्री बेचने की शिकायतों को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है। शुक्रवार शाम मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रथम अंबुज मिश्रा प्लेटफार्म पर निरीक्षण और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक स्था...