हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: हरदोई। प्रदेश के प्रमुख रोड़वेज बस स्टेशनों का पीपीपी मॉडल पर विकास करने की योजना के दायरे में जनपद के रोडवेज बस स्टेशन भी आया है। योजना के अंतर्गत जल्द ही यहां वृहद स्तर पर विकास और सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जाने का इन्तजार लोग कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार रोड़वेज बस स्टेशन पर 123 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जाने हैं। ऐसा होने पर बस स्टेशन परिसर को आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी। पीपीपी फेज-2 के अंतर्गत प्रदेश के प्रस्तावित 49 लोकेशन में से एक हरदोई बस स्टेशन का भी विकास करवाया जाना है। रोड़वेज बस स्टेशन पर 123 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार रोडवेज परिसर मे...