Hardoi News: हरदोई मेला महोत्सव का पोस्टर लॉन्च, दिसंबर में होंगी प्रतियोगिताएं
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: हरदोई। दिसंबर में प्रस्तावित हरदोई मेला महोत्सव के 12वें आयोजन को लेकर वृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर पोस्टर लॉन्च किया गया। महोत्सव में कला, संस्कृति, खेल, मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आयोजक रविकिशोर गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। महोत्सव की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। महोत्सव के तहत विभिन्न आयु वर्गों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। गायन में प्राइमरी वर्ग 3 से 7 वर्ष, जूनियर वर्ग 8 से 14 वर्ष, सीनियर वर्ग 15 वर्ष से अधिक तथा सुपर सीनियर वर्ग 35 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए होगा। नृत्य मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.