Hardoi News: हरदोई में 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी
हरदोई, जुलाई 12 -- Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चार थाना प्रभारियों के गैर-जनपद स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। तबादला सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विजय कुमार मिश्रा को पाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह को सांडी थाने की पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के वाचक निरीक्षक श्याम नारायण सिंह को पिहानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन से निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को बेनीगंज थाने की कमान मिली है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मजार में कथित तोड़फोड़ के बाद चौकी प्रभारी पर गाज साइबर थाने के अतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.