हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य योजना ग्रामीण के तहत जिले में लघु सेतु व पहुंच मार्ग बनाने के लिए प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 11 करोड़ 83 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सात छोटे पुल पुलियां व पहुंच मार्ग बनेंगे। इसके लिए पहली किश्त में दो करोड़ 36 लाख 76 हजार रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। एक लाख से अधिक ग्रामीणों को पुल व पुलिया बनकर तैयार होने के बाद आने-जाने में राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में 10 से 15 किमी तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जिले में बनेंगे छह लघु सेतु, 14.60 करोड़ की मिली वित्तीय स्वीकृति पुलों और पहुंच मार्गों की लागत बीएनएन मार्ग से जरेला संपर्क मार्ग के चेनेज 2700 पर आरसीसी पुलिया के लिए लागत 139.21 लाख के सापेक्...