हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसका पिता समेत भाई घायल हो गया। बेनीगंज कोतवाली अंतर्गत पाठकपुर निवासी बृजराज अपने दो बेटे व बेटी आरुषि भारती के साथ मोटर साइकिल से मीनाबाजार गए थे। वहां से गुरुवार सुबह घर वापस आ रहे थे। आचनक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल को भीषण टक्कर बाइक मार दी। जिससे उसमें सवार बृजराज गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी बेटी 13 वर्षी आरुषि भारती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिल्हाल ब्रजराज का सीएचसी कोथावां से प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया है। वहीं, मृतक आरुषि भारती के शव को बेनीगंज पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे को अंजाम देकर वाहन समेत चालक भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...